diwali horizontal

मिर्जापुर: द मूवी’ का प्रमोशन: 12 अगस्त को लखनऊ में जमेगा ‘गुड्डू पंडित’ और ‘मुन्ना भैया’ का रंग

0 43

लखनऊ: ओटीटी पर धूम मचाने के बाद भारत की सबसे बड़ी क्राइम फ्रेंचाइजी ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के प्रमोशन के सिलसिले में 12 अगस्त को फिल्म की स्टारकास्ट नवाबों के शहर लखनऊ पहुंच रही है।

शहर में जुटेगी स्टारकास्ट

फिल्म के प्रमोशन को रफ्तार देने के लिए मुख्य कलाकार अली फज़ल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार लखनऊ में आयोजित एक विशेष प्रमोशनल इवेंट का हिस्सा बनेंगे। उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फ्रेंचाइजी के लिए लखनऊ का प्रमोशन काफी अहम माना जा रहा है।

रिलीज हो चुका है ट्रेलर और गाना

फिल्म का पहला गाना ‘दो नंबरी’ और हाल ही में 11 अगस्त को रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुका है। टीजर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब ट्रेलर ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

वही पुराने तेवर, नए अंदाज में

इस फिल्म के जरिए अली फज़ल एक बार फिर अपने आइकोनिक किरदार ‘गुड्डू पंडित’ के रूप में गदर मचाते दिखेंगे, वहीं दिव्येंदु शर्मा ‘मुन्ना भैया’ के रूप में वापसी कर रहे हैं। इनके अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग और श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

सितंबर में सिनेमाघरों में देगी दस्तक

गुरमीत सिंह के निर्देशन और पुनीत कृष्णा की कहानी पर बनी इस फिल्म को अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट (रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर) द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के थिएटर्स में हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.