diwali horizontal

बाइक चोर गैंग के सरगना समेत 3 गिरफ्तार

0 40

बाइक चोर गैंग के सरगना समेत 3 गिरफ्तार

LUCKNOW CRIME LIVE: लखनऊ की सरोजनीनगर पुलिस ने 3 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। ये लखनऊ सहित आसपास के जिलों में बाइक चुराते थे।

 

चोरी की बाइक के नंबर-प्लेट बदलकर मोहल्लों में घुसकर रेकी करते थे। इसके बाद मौका पाते ही बाइकों को चुरा लेते थे। फिलहाल, पुलिस ने इनके पास से 8 बाइक बरामद की हैं। तीनों मूलरूप से उन्नाव के हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पैसे कमाने और अपने शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी करते थे। सरोजनीनगर थाना प्रभारी राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि बिजनौर के अनिल कुमार ने 11 सितंबर की शाम को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह गौरी बाजार सब्जी खरीदने गए थे। जब तक में सब्जी खरीदी तब तक में बाइक गायब हो गई।

इसी तरह, बिजनौर रोड स्कूटर इंडिया निवासी श्याम नारायण सिंह ने 14 सितंबर को स्कूटर इंडिया चौराहे से अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इन दोनों मामलों को सुलझाने के लिए डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक की देखरेख में चार पुलिस टीमें बनाईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.