diwali horizontal

2027 पर केशव मौर्य का बड़ा दावा!

0 64

2027 पर केशव मौर्य का बड़ा दावा!

LUCKNOW LIVE: लखनऊ में 1090 चौराहे के पास रेगालिया ग्रीन्स में शुक्रवार से इंडिया फूड एक्सपो 2026 की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचे, जहां उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया।

केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव के पास गुंडे, अपराधी और माफिया हैं, जबकि भाजपा के पास बूथ स्तर तक ऐसे समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो देश और प्रदेश के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

केशव मौर्य ने कहा कि विपक्ष के नेता सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता सुरक्षा, सुशासन और विकास चाहती है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं से सपा के गुंडे मुकाबला नहीं कर सकते और प्रदेश की जनता भी उनके साथ नहीं है।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के ऐसे बयानों से उत्तर प्रदेश की सियासत में चुनावी माहौल अभी से गर्म होता दिखाई दे रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.