diwali horizontal

छात्रों को वितरण किये गये स्वेटर, बच्चो के खिले चेहरे

0 217

 

मसौली बाराबंकी :  प्राथमिक विद्यालय बड़ागाँव द्वितीय में प्रधानाध्यापिका अशफी फातिमा की अध्यक्षता में अभिभावकों की बैठक में विद्यालय प्रबन्ध समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों को निशुल्क स्वेटर भी वितरित किये गए। अभिभावकों की मौजूदगी में समिति का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसहमति से कक्षा 4 की छात्रा गुलनाज के अभिभावक नूर बानो को समिति अध्यक्ष तथा कक्षा 1 की छात्रा सगुन के अभिभावक राधेश्याम को उपाध्यक्ष चुना गया तथा विनोद कुमार, अमरीश कुमार वर्मा, मंजू देवी, नीलम, रूपाना, अनीस, फूल बानो, कोमल,सुनीता को सदस्य नामित किया गया है।

वहीं इस मौके पर शासन की मंशा अनुरूप बच्चो को नि:शुल्क स्वेटर वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सीमा वर्मा, सुनीता वर्मा, मोहित कुमार सहित रसोइया स्टाफ व जागरूक अभिभावकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबन्ध समिति की सचिव प्रधानाधियापिका अशफी फातिमा ने आये हुए अभिभावकों का आभार प्रकट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.