diwali horizontal

सपाइयों ने निकली किसान रैली

0 163

निंदूरा बाराबंकी :  पूर्व मंत्री  फरीद किदवाई के नेतृत्व में सोमवार सपा कार्यकर्ताओं द्वारा किसान यात्रा निकाली गई ।निगोहा से निकली यात्रा सरैया,जमोलिया, अटहरा आदि गांवों का भ्रमण करते होते हुए अकंबघाट पर पहुंची।इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार ने जो धान की फसल का समर्थन मूल्य तय किया था। उसका लाभ किसान नही बीजेपी के विधायक कार्यकर्ता ले रहे है ।किसानों को टोकन देकर धान क्रिया केंद्रों के चक्कर लगवाते है समाजवादी सरकार आने पर जो भी समर्थन मूल्य सरकार तय करेगी उसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा

हम क्षेत्र के किसानों से वादा करते है कि हमारी सरकार आने पर हम खुद किसानों का धान तौल करवाएंगे। किसान यात्रा में मुख्य रूप से शामिल कुलदीप शुक्ला राजन , मोहित तिवारी,प्रदीप यादव,वसीम बग्गा,लवकुश पवन यादव अंकित सिंह दय भान रावत,मोहम्मद असफाक,पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्र शेखर ,गुप्ता नसीम गुड्डू,सुनील सोनी,संदीप यादव आदि सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.