diwali horizontal

किसान गोष्ठी आयोजित कर बतायी गयाी जैविक खेती की उपयोगिता

0 292

नवाबगंज,उन्नाव : विकास खंड के कृषि रक्षा इकाई परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक बृजेश कुमार रावत ने कृषकों को जैविक खेती व कुसुम योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख अरूण सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ अधिक से अधिक किसानों को दिलाने के निर्देश कृषि रक्षा इकाई के कर्मचारियों को दिए, अरुण सिंह ने कहा कि क्षेत्र के कृषकों को जैविक खेती करके अधिक से अधिक कृषि उपज प्राप्त करनी चाहिए,

कृषि रक्षा इकाई प्रभारी रामकिशोर ने कहा कि रबी मौसम के सभी बीज अभी कृषि रक्षा इकाई में उचित दर पर उपलब्ध हैं जिसमे किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान भी मिलता है मंदीप सक्सेना ने बताया कि जिन कृषकों को अनुदान पर कृषि यंत्र लेना है वह आवेदन कर सकते हैं,संजय राजपूत,संतोष कुमार,राधाकृष्ण,राजूलाल ने कार्यक्रम में पधारे सभी कृषकों का आभार व्यक्त किया, उप कृषि निदेशक डा नंदकिशोर ने कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी दी व कृषकों को रासायनिक खाद के कम से कम उपयोग की जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.