diwali horizontal

विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी का हुआ आयोज

0 213

 

 

असोहा,उन्नाव : विकासखंड स्थिति कृषि विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय कृषि मेला एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ जिस के मुख्य अतिथि भाजपा नेता संजय शुक्ला ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग वैज्ञानिक तकनीक द्वारा कृषि कार्य करें,कृषि विभाग द्वारा विभिन्न कृषि वैज्ञानिकों को भी आयोजन में बुलाकर किसानों को उनके द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। सभी वैज्ञानिकों ने किसानों की आय बढाने के लिए विभिन्न तकनीको के बारे में सभी को अवगत कराया तथा अनेक प्रकार की योजनाओं की जानकारी भी विभाग द्वारा किसानों को दी गई,

किसानों को जिले से आए सरद कुमार पांडेय ,गोदाम प्रभारी रंजन दुवेदी,हनुमान प्रसाद व अन्य लोगो ने भी संबोधित की व किसानों के हित मे चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेंद्र सिंह,जितेंद्र,मोनू शुक्ल,बाबर आजम,छेदा रावत,रामस्वरूप सहित अन्य क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.