diwali horizontal

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 11 जोड़ें विवाह बंधन में बंधे

0 199

पुरवा,उन्नाव : विधायक अनिल सिंह ने कहा ग्राम सभा की खाली भूमि पर आवास बना कर रह रहे दलितों को मालिकाना हक मिलेगा,बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह तोहफा दलित भाइयों को दिया है विधायक ब्लाक परिसर में सम्पन्न सामूहिक विवाह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे,खास यह कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्ग 11 जोड़ें विवाह बंधन में बंधे,पुरवा ब्लॉक के विजय कुमार ,बाबूलाल ,चंद्रपाल,गणेश तथा हिलौली ब्लाक के रमेश सुंदर,राजन,रमाकांत, सर्वेश ने हिंदू रीति रिवाज से दांपत्य जीवन में प्रवेश किया और एक दूसरे को वरमाला पहनाई आचार्य रामस्वरूप तिवारी ने हवन और मंत्रोच्चारण कर विवाह को पूर्ण कराया

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख शिव बहादुर पटेल व प्रधान सज्जन लोधी ने नवदम्पतियों को संबोधित करते हुए बताया इस तरह के विवाह से अनावश्यक खर्चों से बचा जा सकता है जो जोड़ों के उज्जवल भविष्य के लिए आने वाले समय में इस्तेमाल किया जा सकता है,गौरतलब है कि विधायक अनिल सिंह ने सामूहिक विवाह समारोह का संचालन कर रहे हैं पुत्तन लाल पाल की संस्था नवयुग जनचेतना संस्था द्वारा दहेज रहित विवाह की प्रशंसा की तथा लोगों से अपील की कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में विवाह करेने के लिए सभी को आगे आना चाहिये स विवाह समारोह के दौरान पंडित जय मूर्ति शर्मा,खंड विकास अधिकारी हिलौली रविंद्र मिश्रा,प्रभारी वीडियो पुरवा गजेंद्र सिंह,समाज कल्याण विभाग के राजेंद्र अवस्थी सहित तमाम सरकारी कर्मचारी प्रधान व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ससंचालन पुत्तन लाल पाल ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.