
लखनऊ : पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अय्यूब का बयान डॉक्टर अय्यूब ने सपा पर सवाल खड़े करते हुए कहा की सपा के कद्दावर नेता आज़म खां एक साल से जेल में बन्द हैं, सपा में आजम खां बड़े नेता है सपा ने आजम की रिहाई के लिए क्या किया।किसान आन्दोलन में अखिलेश यादव गिरफ्तारी दे सकते हैं तो आजम खां के लिए सपा ने आज तक आवाज क्यों नही उठाई सपा पार्टी की सरकार में बसपा और कांग्रेस की सरकार में कानून वही था, तो आज भाजपा की सरकार में कैसे एक मंत्री के लिए सारे कानून काम करने लगे।भाजपा सरकार और RSS अपनी साम्प्रदायिक मानसिकता दिखा रही है।
भाजपा सरकार में उसी संविधान और कानून होते हुए करीब 90 मुकदमे आजम खां पर है करीब 1 साल से वह जेल में बन्द हैं।किसी भी सरकार में कानून को अपने राजनीतिक लाभ के लिये उपयोग करना संविधान के खिलाफ है।पीस पार्टी कानून को अपने राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग करने का विरोध करती है भाजपा सरकार को नैतिकता के आधार पर हट जाना चाहिए भाजपा सरकार राजनीतिक फायदे के धार्मिक उन्माद फैलाना बन्द करना चाहिए।पीस पार्टी भाजपा सरकार के इस्तीफे की मांग करती है।
भारत के अन्नदाता के खिलाफ भाजपा सरकार का रवैया विरोधात्मक रहा है।मोदी जी ने वादा किया था भाजपा किसानों के हित में काम करेगी, तीनो बिल किसान विरोधी हैं।किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य नही मिल रहा है।किसानों की जमीन का सरकार कांट्रेक्ट लेकर और किसानों को मालिक से मजदूर बनाने का काम कर रही है।पीस पार्टी किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग करती है।