diwali horizontal

घने कोहरे में डीसीएम,टैंकर की आमने सामने भिड़ंत में चालक गम्भीर घायल

0 183

बांगरमऊ,उन्नाव : कोतवाली क्षेत्र के संडीला मार्ग पर एक पेट्रोल पम्प के निकट सुबह घने कोहरे के चलते डीसीएम व टैंकर की आमने सामने भिड़ंत हो गयी। हादसे में दोनों के आगे के हिस्से बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गये डीसीएम चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको नगर की सीएचसी में भर्ती कराया गया हालत नाजुक होने से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया घटना के बाद टैंकर चालक मौके से भाग निकला पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन सुचारू रूप से चालू करवाया।

जनपद हरदोई थाना बघौली क्षेत्र के अंतर्गत गांव अहिनुआ अल्लीपुर निवासी राम निवास 35 वर्ष पुत्र श्यामलाल डीसीएम लेकर संडीला मार्ग से जा रहा था तभी कोतवाली क्षेत्र के बांगरमऊ संडीला मार्ग पर एक पेट्रोल पम्प के निकट सुबह घने कोहरे के चलते सामने से आ रहे टैंकर में भिड़ंत हो गयी इस घटना में डीसीएम चालक रामनिवास केबिन में फस गया जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस से उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाजुक हालत बता कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहीं घटना के बाद टैंकर चालक भाग निकला इस घटना के बाद कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया था जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन सुचारू रूप से शुरू कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.