diwali horizontal

सफाई व्यवस्था के नाम पर मोदी सरकार के स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे अधिकारी

0 180

पुरवा,उन्नाव : तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है मगर ये आंकड़े झूठे और दावा किताबी है एक तरफ केंद्र व राज्य सरकारें स्वछता मिशन को लेकर आये दिन आम लोगों को जागरूक करने के लिए अभियानों के तहत भिन्न भिन्न कार्यक्रमों के आयोजनों में लाखों रुपये खर्च करती हैं किन्तु अधिकारियों व कर्मचारियों के मन मर्जी के आगे सारे आदेश बौने साबित होते हैं हजारों रुपये पाने वाले कर्मचारी मौज उड़ा रहे हैं सफाई व्यवस्था के नाम पर स्वच्छता अभियान का पलीता लगा रहे हैं

 

इस गंभीर कोरोनाकाल में नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा सफाई व्यवस्था नगर के वार्डों में नगण्य है मोहल्लों में नियमित सफाई न होने के कारण बड़े बड़े कूड़े के ढेर व बजबजाती नालियां में बदबूदार पानी इस का जीता जागता नमूना है।

पुरवा नगर की राजा बाजार वार्ड नम्बर 10 ,वजीरगंज वार्ड नम्बर 07 एवं दलीगढ़ी तीन वार्डों को जोड़ने वाले इस स्थान पर गंदगी का अंबार बराबर लगा रहता है।मोहल्लावासियों के माने तो स्टेशन से राजा बाजार आने जाने वाला यह मुख्य मार्ग है अभिनव सोनी,मुकेश पटेल,अंकित पटेल,गौरव,दीपक,जितेंद्र, कमल,राहुल सोनकर आदि की माने तो यह स्थान तीन वार्डों को जोड़ता है इसी कारणवश कर्मचारी अपना अपना पल्ला झाड़ लेते हैं इसी लिए इस जगह का बुरा हाल है।

जानकारों का कहना है कि नगर पंचायत के पास सैकड़ों सफाई कर्मचारियों की फौज है।मगर ये कर्मचारी पता नहीं कहाँ काम करते हैं यह तो नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी ही बता सकते हैं नगर की सफाई व्यवस्था बदहाल है नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी अपने कर्तव्यों एवं दायित्यों का निर्वाहन सही मायनों नहीं कर रहे हैं इस स्थान के आस पास के लोगों की मांग है कि इस स्थान पर टूटी व गंदगी से पटी पड़ी नालियों को बनवाकर साफ सफाई दुरुस्त कराई जाए और सफाई न करने वाले कामचोर कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाई की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.