
गंजमुरादाबाद,उन्नाव : क्षेत्र से गुजरा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यूपीडा कर्मियों की लापरवाही के चलते अवैध कटों से लोगों का आवागमन जारी है। जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है बताते चलें कि क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्थित हवाई पट्टी राम जानकी मंदिर के निकट एक अवैध कट बना हुआ है जिससे धड़ल्ले से लोगों का आवागमन पूरे दिन जारी रहता है गांव खभौली कबीरपुर, हैबतपुर, शीतलगंज, नसीरापुर, जोगी कोट, आर एस चैराहा आदि ग्रामीणों द्वारा बैरीकेटिंग तारों को हटाकर अवैध रूप से पैदल व साइकिल से निकलने के लिए आवश्यकतानुसार मार्ग बनाया गया है
जिसमें पहले विद्यालय आने जाने वाले छात्र-छात्राएं भी अपनी जान को जोखिम में डालकर हवाई पट्टी होते हुए अवैध कटों का प्रयोग करके आते जाते देखे जा चुके हैं इन गाँवो के लोगों ने शॉर्टकट रास्ता व समय बचने के चक्कर मे धड़ल्ले से अवैध कटो से आते जाते रहते है लेकिन अभी तक किसी शासन प्रशासन की नजर नहीं पड़ी है धड़ल्ले से ग्रामीणों द्वारा साइकिल व पैदल के रूप में लंबे अरसे से ऐसे मार्ग का प्रयोग किया जा रहा है जिससे एक्सप्रेस-वे मार्ग पर तेज गति से दौड़ने वाले वाहनों की चपेट में आकर कभी भी कोई दुर्घटना घटित हो सकती है किंतु यूपीडा कर्मी व प्रशासन द्वारा अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है। जिससे दुर्घटनाओं की प्रबल आशंका बनी हुई है।।