
दिल्ली : लगातार किसान दिल्ली सीमा पर प्रदर्शन कर रही है जबकि सरकार सोयी हुए और ड्रामेबाजी कर रही है। अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में कहा कि यह सरकार अंग्रेजों से भी क्रूर नजर आती है उन्होंने कहा सिर्फ भगत सिंह ही नहीं बल्कि उनके चाचा सरदार अजीत सिंह एक ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी किसानों के हित के लिए ब्रिटिश हुकूमत से लड़ने में गुजार दी। उन्होंने किसानों के लिए ‘पगड़ी संभाल जट्टा’ (Pagdi Sambhal Jatta) आंदोलन चलाया। इसके बाद अंग्रेजों ने उन्हें 40 साल का देश निकाला दे दिया।
केजरीवाल ने कहा है कि आज की सरकार उस अंग्रेज सरकार से भी ज्यादा क्रूर है जो किसानों को इस ठंड में सड़क पर छोड़ रखी है उन्होंने आगे कहा कि आज आप देख रहे होंगे भाजपा के कारण भारत में चुनाव में कितना खर्चा होता है आगे उन्होंने कहा कि भाजपा का यह कानून किसानों के हित के लिए नहीं बल्कि भाजपा पार्टी को फंडिंग करने वाले उन कॉर्पोरेट घरानों के लिए बनाया गया है जिसके कारण भाजपा चुनाव लड़ रही हैऔर उसे करोडो की फंडिंग हो रही है।
उन्होंने कहा कि मैं इस देश का नागरिक पहले हूं बाद में मुख्यमंत्री किसान जिस तरह सड़क पर ठण्ड से कांप रहा है यह देखकर पीड़ा होती है।अरविन्द केजरीवाल ने इस कानून को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि आखिर कोरोना काल में सरकार को क्या जल्दी थी ? बिना कि वोटिंग के इस कानून को थोप दिया गया। उन्होंने यह कहते हुए नए कृषि कानून की प्रतलिपियाँ फाड़ दिया है।