diwali horizontal

10 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया बिजली विभाग का JE

0 431

 

एंटी करप्शन की टीम ने दबोचा रिश्वतखोर JE

लखनऊ : भ्रष्टाचार निवारण संगठन एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन की ट्रैप टीम ने आज बिजली विभाग के एक ऐसे रिश्वतखोर अवर अभियंता को 10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है जो नए बिजली कनेक्शन के आवेदन पर अपनी रिपोर्ट लगाने के लिए दुकानदार से 10000 की रिश्वत मांग रहा था । भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एसपी राजीव मल्होत्रा द्वारा गोरखपुर इकाई के इंस्पेक्टर रामधारी सिंह के नेतृत्व में गठित की गई ट्रैप टीम ने आज जिला बस्ती के पुरानी बस्ती विद्युत उपकेंद्र से अवर अभियंता अभिषेक चंद्र ओझा को 10 हज़ार रूपर की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया । एसपी राजीव मल्होत्रा के अनुसार जमडीह बस्ती के रहने वाले सुधाकर पांडे द्वारा अवर अभियंता अभिषेक चंद्र ओझा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी ।

सुधाकर पांडे के अनुसार अवर अभियंता अभिषेक चंद्र ओझा उनके पुत्र मनीष पांडे की विद्युत उपकरणों की दुकान में नए बिजली कनेक्शन के आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के लिए 10 हज़ार रुपए की रिश्वत मांग रहा था । एसपी राजीव मल्होत्रा द्वारा रिश्वतखोरी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रैप टीम गठित की गई और आज रिश्वतखोर अवर अभियंता ट्रैप टीम के जाल में रंगे हाथ फस गया। गिरफ्तार किए गए घूसखोर अवर अभियंता अभिषेक चंद्र ओझा के खिलाफ बस्ती की नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है । 10000 की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किए गए अवर अभियंता अभिषेक चंद्र ओझा की इस हरकत से ना सिर्फ विभाग शर्मसार हुआ है बल्कि सरकार की मंशा पर भी इस रिश्वतखोर अवर अभियंता ने दाग लगाने का प्रयास किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.