
गंजमुरादाबाद,उन्नाव : ब्लाक क्षेत्र में स्वीकृत हुए 831 आवासो को लाभार्थियों को,उपलब्ध कराए जाने हेतु तीन जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये गए जहां पहुचकर बांगरमऊ विधायक द्वारा आवास लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए,खण्ड विकास अधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में ब्लाक क्षेत्र के तीन गांवो में आवास लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराये जाने हेतु कार्यक्रमो का आयोजन किया गया इस आयोजन के दौरान पहुँचे बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार की अगुवाई में भिखारीपुर पतसिया में 250,ब्योली इस्लामाबाद में 225 व रूरी सादिकपुर में आवास पाने वाले लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराए गए,इस दौरान एडीओ पंचायत धर्मदास,एडीओ समाज कल्याण श्रीमनलाल कुरील,विनोद वर्मा,रघुबीर,महेस कुमार आदि ब्लाककर्मियो के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा,अनिल कुशवाहा,शिवम सोनी आदि लोग मौजूद रहे।