diwali horizontal

मोहान विधायक ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण, क्षेत्रीय लोगों को किया समर्पित किया

0 177

नवाबगंज,उन्नाव : ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने ग्रामीणों के बीच उपस्थित होकर विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रीय लोगों को समर्पित किया वहीं ग्राम सभा सधीरा जलालपुर टिकुरा नानाटिकुर दरबारी खेड़ा सिंधुरिया आदि में निवर्तमान प्रधान  को उनके द्वारा उनके कार्यकाल में कराए गए कार्यों के लिए सम्मानित भी किया तथा आगामी होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की,कार्यक्रम की शुरुआत में फूल मालाओं के साथ जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया क्षेत्रीय लोगों के बीच मोहान विधायक बृजेश कुमार रावत ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी मंच से साझा की तो नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने भी सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों में पहुंचने का जिक्र किया बोले हमारे रहते जिस तरीके से क्षेत्र का विकास हुआ वो पहले समय में हो पाना संभव नहीं था वही विद्यालय की बाउंड्री का कार्य,विद्यालय में शौचालय निर्माण कार्य,कायाकल्प योजना के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय में टाइल्स का कार्य,सीसी रोड निर्माण कार्य,खड़ंजा निर्माण कार्य एवं शासन की महत्वपूर्ण योजना गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत बनाए जा रहे सार्वजनिक शौचालय व पंचायत भवन का उद्घाटन कर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के संदर्भ में जनता को विस्तार से बताया एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन की मंशा के बारे में सामान्य जनमानस को अवगत कराया।

 

इस भव्य कार्यक्रम के आयोजक निवर्तमान ग्राम प्रधान समर बहादुर सिंह  एवं  निवर्तमान प्रधान अवधेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे कार्यक्रम में राजेंद्र द्विवेदी भाजपा मंडल अध्यक्ष, समर बहादुर सिंह, मुकुंद मोहन त्रिपाठी,जसकरण सिंह,अनुराग तिवारी,हरिशंकर तिवारी,जय सिंह,वीरेंद्र सिंह रामनरेश सिंह, अनिल कुमार, राजू कुशवाहा, श्रीपाल, सुरेश कुमार, रामनरेश, अरुण मिश्रा, सधीरा, अवधेश सिंह एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के सम्मानित ग्रामप्रधान गण,क्षेत्र पंचायत सदस्य,ग्राम पंचायत सदस्यगण,ग्राम के विशिष्ट जन,पत्रकार बंधु एवं आम जनमानस पंचायत अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.