
बाराबंकी : देश के लिये कुर्बानी देने वाले शहीद की कब्र को भी दंबगो ने नहीं बख्शा कब्र पे निशानी के तौर पर लगी पिलर को उखाड़ फैका। दंबगो ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनोती दे दी है। सत्ता पक्ष विधायक के समर्थकों द्वारा साम्प्रदायिक झगडे को दे रहे है हवा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम तेलमा मे कब्रिस्तान अमर शहीद स्वर्गीय मोहम्मद शरीफ की 2001 मे आतंकवादियों द्वारा आर्मी कैम्प मे घुसकर ताबड़ तौड़ गोलियों की बौछार कर दी जिसमे कई आर्मी जवान शहीद हुवे थे। शहीद मोहम्मद शरीफ की कब्र भी इसी कब्रिस्तान में है।
जिसको क्षेत्रीय विधायक के समर्थकों ने शहीद की मजार को भी नहीं छोड़ा शहीद की कब्र पर लगी पिलर को जबरन उखाड़ फैक दिया। जिसके बाद जब शहीद के परिजनों ने विरोध किया तो दंबगई दिखाते हुवे भगा दिया। जिसके बाद शहीद के पुत्र सरताज अंजुम जो मुंबई के ठाणे जिले में रहते है। जब सरताज को इस घटना की सुचना मिली तो मुंबई से आकर दरियाबाद कोतवाली मे दंबग प्राणनाथ, धरम राज, राजू वर्मा, संसारनाथ के खिलाफ लिखित तहरीर दी थी। जिसके बाद भी पुलिस ने इन लोगो पर कोई नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार ये मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा होने की वजह से पुलिस दंबगो पर कारवाही करने से कतरा रही है। इतना ही नहीं दंबगो ने शहीद के घर में लगे सरकारी नल पानी का कनेक्शन भी काटवा दिया था जिसका कई बार विरोध हुआ।
शहीद के पुत्र सरताज का कहना है कि मेरे पिता के जनाजे को धूमधाम से गाँव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया था। उसके कुछ ही दिनों के बाद इन लोगो ने मेरे पिता की कब्र पर जुल्म ढहाना शुरू कर दी। जिसकी मेने कई बार प्रशासन से शिकायत की जब कोई सुनवाई नहीं हुई। लगातार शहीद की कब्र को अपमानित करने वाले दंबगो के हौसले बुलन्द होते जा रहे है। शहीद मोहम्मद शरीफ के पुत्र सरताज ने प्रदेश के मुखिया आदित्यनाथ योगी से शिकायत की है है कि शहीद की कब्र पर लगे पिलर को दोबारा उसी स्थान पर लगाया जाये।