diwali horizontal

सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है: अवस्थी

0 186

किसान गोष्ठी में बोले भाजपा विधायक

 

रामनगर, बाराबंकी :  नई तकनीक अपनाकर किसान खेती करें जिसे उनकी आर्थिक उन्नति होगी। सरकार कई तरह के अनुदान दे रही है। पंजीकरण करवाकर उसका लाभ लें। उक्त बातें रामनगर के महादेवा आडिटोरियम में आयोजित किसान गोष्ठी में बोलते विधायक शरद अवस्थी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। नए कानून से किसान को फायदा होगा। उद्यान, नलकूप, सिंचाई विभाग भी किसानों के हितों के लिए काम कर रहे हैं। कोई किसान किसी दल के बहकावे में न आए। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह,बीडीओ कमलेश कुमार, गन्ना प्रबंधक हैदरगढ़ आनन्द सिंह, एडीओ आइएसबी देव नायक, सहकारिता अधीर रंजन ने भी किसानों के हित में चलाई जा रही कई योजनाएं बताई।

 

प्रगतिशील किसान अमरेंद्र सहित स्वंय सह्ययता समूहों की महिलाओं को प्रशसत्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर बाल विकास, गन्ना, वन, स्वंय सह्ययता समूह, उद्यान,इफको, मनरेगा आदि कई विभागों के स्टाल लगे थे जिसका विधायक ने निरीक्षण किया।कार्यक्रम में एडीओ कृषि अनिक मौर्य, एडीओ पीपी अनिल सिंह,नागेंद्र सिंह, कमलेश शुक्ल, संतोष पांडेय, वंशीलाल, राजेश अवस्थी, लल्लन वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.