
ऊँचाहार/रायबरेली : नगर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के पूरे कुर्मिन मजरे पट्टी रहस कैथवल निवासी रामरती 70 वर्ष किसी कार्य से बैंक ऑफ बड़ौदा आयी थी तभी सड़क पार करते वक्त बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ आर बी यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल महिला सीएचसी आयी है जिसका इलाज किया जा रहा है।