
प्रयागराज : सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) तृतीय दल ने बताया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मासिक कार्यक्रम के सातवें दिवस आज बुधवार को प्रयागराज पब्लिक स्कूल मंसूराबाद नवाबगंज प्रयागराज में ‘महिला बाइकोत्थान रैली’ का आयोजन किया गया। महिला बाइकोत्थान रैली में स्कूल की महिला स्टाफ एवं अन्य छात्राओं सहित 50 महिलाओं द्वारा बाइक रैली में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज पब्लिक स्कूल मंसूराबाद नवाबगंज के प्रधानाचार्य, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वितीय भूपेश कुमार गुप्त, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) तृतीय सुरेश कुमार मौर्य, यात्रीकर अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, विक्रान्त सिंह एवं समस्त प्रवर्तन सिपाही सम्मिलित रहे।