diwali horizontal

स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष एवं बलिदान के प्रति युवाओं को होना होगा जागरूक

0 140

सीतापुर : हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष एवं बलिदान के प्रति युवाओं को जागरूक होना होगा। चैरी-चैरा शताब्दी समारोह एक वर्ष तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की शुरूआत करते हुए यह बातें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जयवीर सिंह ने कही। ज्ञात हो कि शासन के निर्देश पर 4 फ रवरी 2021 से 04 फरवरी 2022 तक चैरी चैरा शताब्दी महोत्सव का आयोजन होना है। कार्यक्रम की शुरूआत आज वन्दे मातरम् के गायन से हुई। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पवन यादव ने इस सन्दर्भ में महाविद्यालय में वर्ष भर होने वाले कार्यक्रमों की कार्य योजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि चैरी चैरा जन आकोश इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। जिसके सौ वर्ष 2022 में पूर्ण हो रहे हैं।

 

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अभिषेक दुबे ने महाविद्यालय में इतिहास संकलन परिषद के गठन होने की जानकारी दी। जिसके तहत छात्र- छात्रायें सीतापुर जनपद के ऐतिहासिक स्थलों और विभूतियों की खोज करेंगे। इस संदर्भ में महाविद्यालय में चैरी चैरा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें बीए द्वितीय वर्ष के वैभव, प्रीति, नेहा, निधि, सुमित, आकांक्षा, श्रुति ने प्रतिभाग किया। आस्था ने गिनीज बुक आफ रिकाड्र्स हेतु वन्दे मातरम् गीत की प्रस्तुति दी। इस दौरान सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता आंदोलन के ज्ञात अज्ञात सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। $

Leave A Reply

Your email address will not be published.