diwali horizontal

महिला सहित दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान

0 170

लखनऊ : ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक पीएनबी कर्मचारी की पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसके अलावा गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस दोनों ही मामलों में आगे की कार्यवाही कर रही है। वहीं मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। ठाकुरगंज पुलिस के मुताबिक, पुष्पा (28) पत्नी राहुल कुमार गौतम ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनोज कुमार के मुताबिक मृतका की शादी मार्च 2011 में हुई थी। उसने कमरे के लगे लोहे के एंगल में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

मृतका के पति पीएनबी कार्यालय में कार्यरत हैं। मौके पर कोई सुसाइडनोट नहीं मिला है। गाजीपुर पुलिस के मुताबिक, मेवालाल पुत्र स्वर्गीय शंकर निवासी गाजीपुर थाना ने सूचना दी कि सुबह करीब 10:00 बजे उनके चचेरे छोटे भाई श्यामू (35) पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र जो मानसिक रूप से बीमार होने के कारण अपने घर के ऊपर के कमरे में लगे छत वाले पंखे में मफलर का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर उप निरीक्षक धर्मा कुशवाहा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आगे की कार्यवाही करते हुए बताया मृतक पुताई का काम करता था। उसके तीन लड़के हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.