diwali horizontal

जहर खाकर मजदूर ने की ख़ुदकुशी

0 190

लखनऊ : चिनहट थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, थाने पर अस्पताल से सूचना दी गई थी कि मंगलवार की सुबह करीब 9:46 बजे दीप नारायण पुत्र चंद्र प्रकाश मिश्रा निवासी सेमरा अपने भाई दुर्गेश पुत्र चंद्र प्रकाश मिश्रा निवासी ग्राम सेमरा को बेहोशी हालत में चिकित्सालय में मृत अवस्था में ले आए हैं।

 

सूचना पर उप निरीक्षक ऋषिकेश राय मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि सोमवार की रात करीब 1:00 बजे दुर्गेश मिश्रा (20) ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसको उसके भाई इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए थे। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूरी करता था और वह अविवाहित था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.