diwali horizontal

भारत में आजादी के बाद एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है मेरठ का जल्लाद पवन

0 177

लखनऊ : निर्भया कांड के चार दोषियों को फांसी पर लटकाने वाला मेरठ का पवन जल्लाद अब अमरोहा की हत्यारी शबनम को फांसी देने के लिए तैयार है आजादी के बाद से जो अब तक नहीं हुआ उस काम को पूरा करके पवन जल्लाद अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज करेगा। बातचीत में पवन जल्लाद ने कहा कि करीब छह महीने पहले उसने मथुरा जेल का दौरा किया था, जहां पर शबनम को फांसी दी जानी है।

फांसीघर बेहद जीर्ण-शीर्ण हालत में था। जिस तख्ते पर दोषी को खड़ा किया जाता है, वह टूटा हुआ था। उसे बदलवा दिया गया है लीवर की खिंचाई भी ठीक तरीके से नहीं हो रही थी। ऑयल लगाकर लीवर को नरम बनाया गया है ताकि फांसी देते वक्त खींचने में उस पर ज्यादा जोर न लगाना पड़े। पवन जल्लाद ने कहा कि मथुरा जेल का फांसीघर पूरी तरह तैयार हो चुका है।

वह भी शबनम को फांसी देने के लिए तैयार है पवन ने कहा कि मथुरा जेल के अधिकारी लगातार उसके संपर्क में हैं। उसे बस फांसी देने की तारीख का इंतजार है मेरठ जेल के अधीक्षक डॉ बीडी पांडेय ने कहा कि मथुरा जेल से जैसे ही पवन जल्लाद का बुलावा आएगा उसे भेज दिया जाएगा।

निर्भया के चार दोषियों को दी थी फांसी

21 मई की तड़के चार बजे पवन ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में निर्भया कांड के चार दोषियों को फांसी पर लटकाया था। पवन के नाम अब तक चार फांसी देने का रिकॉर्ड है।

उसकी कई पीढ़ियां इस पुश्तैनी काम को करती रही हैं। पवन मेरठ में कांशीराम आवासीय कॉलोनी का रहने वाला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.