diwali horizontal

भाजपा के जुल्मों का जवाब देने के लिए तैयार है दलित समाज : महेश बाल्मीकि प्रदेश अध्यक्ष SC/ST प्रकोष्ठ आप

0 179

लख़नऊ : दलितों शोषितों पीड़ितों, वंचितों, दबे-कुचलों के साथ-साथ नौजवानों, किसानों के हक-हकूक के खातिर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह भाजपा की इस जुल्मी सरकार के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं। उनकी कथनी और करनी में अंतर न होने से दलितों और वंचितों की आम आदमी पार्टी के प्रति बढ़ती निष्ठा ही पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित बैठक में अनु.जाति/जन जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक महेश बाल्मीकि ने ये बातें कहीं इस मौके पर उन्होंने हरदोई के रमेश चन्द्र वर्मा को अनु.जाति/जन जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के पद का दायित्व भी सौंपा

पूर्व विधायक महेश बाल्मीकि ने कहा कि आगामी 28 फरवरी को मेरठ में होने वाली श्री अरविंद केजरीवाल जी की किसान महापंचायत रैली भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती होगी प्रकोष्ठ की प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रीति भारती ने सभी साथियों को विधिवत पार्टी की नीतियों से अवगत कराया और उनसे पद के अनुरूप पार्टी हित में दायित्व का निर्वाहन के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सर्व प्रेम प्रकाश वर्मा, देवदत्त कोरी, रमेश चौहान, सेवक राम, मनोज वर्मा, राम बली वर्मा, जय चन्द्र, श्रीमती मिठाना आदि लोग प्रमुख थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.