diwali horizontal

मिशन प्रेरणा में बेहतर कार्य करके जनपद को प्रदेश में दिलाएं स्थान-उदय राज

0 187

 

कायाकल्प और मिशन प्रेरणा में बेहतरीन कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित।

बहराइच : मिशन प्रेरणा कार्यक्रम के तहत महानिदेशक स्कूल शिक्षा  लखनऊ के आदेशानुसार विकासखंड चित्तौरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरौर में प्रेरणाज्ञानोत्सव संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सदर के प्रतिनिधि जय प्रकाश शर्मा रहे विशिष्ट अतिथि एडीओ पंचायत मंशाराम यादव ने शिरकत की।कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट प्राचार्य बीएसए उदय राज ने की कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता उमेश त्रिपाठी ने किया समस्त कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी चित्तौरा अशोक कुमार सिंह की टीम ने टीम भावना के साथ किया कार्यक्रम में बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति की जबकि एआरपी प्रियंका चौबे ने प्रेरणा गीत गाया।अंकुर श्रीवास्तव की टीम ने प्रोजक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया।इस दौरान कायाकल्प तथा मिशन प्रेरणा में अच्छा कार्य करने वालो को सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान अपने संबोधन में बीएसए उदय राज यादव ने कहा मिशन प्रेरणा में जनपद को प्रदेश में पहला स्थान मिले इसके लिए सभी को दिनरात मेहनत करनी होगी पहले स्कूल को प्रथम बनाइये फिर ब्लाक को फिर जनपद को तब कहीं जाकर ज़िले को प्रथम स्थान मिलेगा इसके लिए सौ दिनों तक चलने वाले इस महाअभियान को पूरी ईमानदारी के साथ सफल बनाना होगा।इसके बाद अपने संबोधन में एडीओ पंचायत मंशाराम यादव ने कहा स्कूलों के लिये आपलोग हमसे जितना चाहते है काम ले सकते है हमने भी अब प्रण कर लिया है कि प्राइमरी स्कूलों को कान्वेंट से बेहतर बनाएंगे श्री यादव ने कहा हर विद्यालय में एसी तथा वाटर कूलर की व्यवस्था करने पर भी विचार किया जा रहा है।इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने आये सभी लोगो को धन्यवाद देकर कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की।

इस अवसर पर नवनियुक्त बीइओ संतोष कुमार सिंह एआरपी विशेश्वर सिंह भानु मिश्रा,वीरेन्द्र सिंह विद्या बिलास पाठक भूपेन्द्र श्रीवास्तव विश्वनाथ पाठक सूर्य कुमार पाण्डेय संजय त्रिपाठी देवेन्द्र कुमार पाठक अनीस अन्सारी गुलाम शब्बीर नदीम मोहित सहित शिक्षक शिक्षिकाएँ मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.