diwali horizontal

ब्लाकों में मनाया गया मिशन प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम।

0 409

गंजमुरादाबाद : कोरोना महामारी के चलते मार्च 2020 के बाद से बंद हुए परिषदीय व उच्च परिषदीय विद्यालय पहली मार्च 2021 में खुले तो सासन स्तर नें उत्सव की तैयारी सोंची।जिसके लिए सासन स्तर से मिशन प्रेरणा ज्ञानोत्सव के लिए प्रदेश सरकार नें 4 करोड़ 62लाख का बजट जारी किया।जिसपर सभी जनपदों को बजट जारी किया गया।उसी क्रम में उन्नाव जनपद की 17 ब्लाकों के लिए भी 892500 रुपये जारी किये गये।कार्यक्रम में प्रति ब्लाक के 250 लोगों के लिए व्यवस्था थी।जिसमें प्रति प्लेट के हिसाब से 150 रुपये कार्यक्रम में आये हुए लोगों पर खर्च करने के साथ ही टेण्ट आदि पर प्रति ब्लाक के हिसाब से 15000 अतिरिक्त खर्च देय था।

जिस पर बुद्धवार को गंजमुरादाबाद में आयोजित मिशन प्रेरणा ज्ञानोत्सव के
कार्यक्रम में बांगरमऊ विधायक श्रीकान्त कटियार, एसडीएम बांगरमऊ दिनेश कुमार,खण्ड विकास अधिकारी गंजमुरादाबाद पंकज गौतम, एमओआईसी डॉक्टर संजीव तथा ब्लाक के शिक्षक संघ अध्यक्ष,एसएमसी अध्यक्ष शिक्षकों अभिभावकों के साथ मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता एसडीआई डा०विनोद कुमार नें की।

वहीं बांगरमऊ ब्लाक में होने वाले मिशन प्रेरणा ज्ञानोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम एजूकेशन इंस्टीट्यूट जगटापुर के में सम्पन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता बीईओ राजेश कुमार कटियार नें की।
वहीं फतेहपुर84 ब्लाक के जवाहर नवोदय विद्यालय में मिशन प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिधि के रुप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक श्रीकान्त कटियार एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे बांगरमऊ एसडीएम दिनेश कुमार नें  प्रज्वलित कर मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आपको बता दें कि सरकार प्राथमिक शिक्षा को सुधारने के लिये तमाम सकारात्मक प्रयोग करने के साथ ही प्रयास भी कर रही है।गर्व की बात है कि प्राथमिक विद्यालयों एवं यहाँ अध्ययनरत नौनिहालों में काफी सुधार भी देखे जा रहें हैं जिसके लिये सभी शिक्षक बधाई के पात्र हैं।

उक्त उद्गार क्षेत्रीय विधायक श्रीकान्त कटियार ने आज क्षेत्र के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रेरणा ज्ञानोत्सव संगोष्ठी में कही।उन्होंने देश का भविष्य प्राथमिक विद्यालयों से ही शिक्षा प्राप्त करता है।इसलिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने प्राथमिक शिक्षा सुधार के लिये अभियान चलाया जिसका परिणाम गांवों के विद्यालयों में  गाड़ी देखा जा सकता है।साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहालों को उनकी कक्षा अनुसार पैमाना बनाकर उनके शैक्षिक स्तर को  सुधारनें का कार्य भी किया जा रहा है।इससे पूर्व उपजिलाधिकारी बांगरमऊ दिनेश कुमार ने दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

उन्होंने उपस्थित शिक्षको को सम्भोधित करते हुए कहा कि आपके विद्यालय से ही नौनिहाल सीख कर आगे बढ़ते हैं। इसलिए आप सबकी जिम्मेदारी बहुत ही महत्वपूर्ण है अपनी कर्तब्यनिष्ठा से पूरे मनोयोग से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण देकर बच्चों का भविष्य सवांरे। खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने मिशन प्रेरणा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम अपनी प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन करके अपने विद्यालय को प्रेरक बना विकास खण्ड को प्रेरक बनाने के लिये सहयोग करें। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रेरणा लक्ष्य हासिल करने वाले तमा छात्र एवं छात्राओं से 10 छात्र छात्राओं को उत्साह वर्धन हेतु उनको प्रेरक बालक बालिका का प्रमाण पत्र विधायक श्रीकान्त कटियार एवं उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार द्वारा दिया गया

वहीं कायाकल्प एवं एकेडमिक रूप से बेहतर प्रदर्शन करने वाले तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं में कुलदीप विमल,अजीत द्विवेदी,आशा सिंह,जरीन बानू,प्रवीण सुक्ला, शहनाज़ फात्मा आदि सहित 10 शिक्षक शिक्षिकाओ को सम्मानित किया गया।साथ ही विजय शर्मा,रानू कुमार आदि को भी प्रेरक शिक्षक का प्रमाण पत्र दिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नवोदय विद्यालय के प्राचार्य रमेश बाबू ने की।शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष कयामुद्दीन खां,अरुण कान्त दुबे,शिवनेन्द्र त्रिवेदी,शिव प्रताप, सहित विभिन्न स्कूलों से आए हुुुए तमाम शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.