diwali horizontal

MP के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत स्थिर, वेंटिलेटर सपोर्ट पर राज्यपाल

0 303

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के मेदान्ता अस्पताल में भर्ती मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत स्थिर बनी हुई है। लेकिन अभी खतरे के बाहर नहीं हैं। वह खुद सांस लेने में असमर्थ हैं। उनकी मांस पेशियां कमजोर हैं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते इन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया हैं।

बुधवार को उन्होंने डॉक्टरों से इशारे में बात की है। वह बातों को समझ रहे हैं। कुछ भी पूछने पर इशारों से रिस्पांस कर रहे हैं। टंडन को 11 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक राज्यपाल की तबियत जस की तस स्थिर बनी हुई है। क्रिटिकल केयर मेडिसिन के वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को 11 जून को पेशाब में दिक्कत के साथ बुखार होने पर परिजनों ने उन्हें शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जांच के दौरान राज्यपाल के लिवर में दिक्कत पाए जाने पर सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया। प्रोसीजर के दौरान पेट में रक्त का स्राव बढ़ गया, जिसके चलते उनका इमरजेंसी में ऑपरेशन किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.