diwali horizontal

तो क्या अब महंगे हो जाएंगे होम लोन, एसबीआई ने बढ़ाया ब्याज दर

0 229

नई दिल्ली : स्टेट बैंक की वेबसाइट के मुताबिक इसने होम लोन पर मिनिमम इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी कर दी है। यह अब 6.70 फीसदी से बढ़ कर 6.95 फीसदी हो गई है। नई दर एक अप्रैल 2021 से ही लागू हो गई है।देश का सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक से होम लोन लेना महंगा हो गया है। एसबीआई ने होम लोन पर न्यूनतम ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। एसबीआई ने होम लोन पर न्यूनतम ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट या 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। यह अब 6.70 फीसदी से बढ़ कर 6.95 फीसदी हो गई है। नई दर एक अप्रैल 2021 से ही लागू हो गई है।

इससे संकेत मिलता है कि कि होम लोन पर ब्याज दर चक्र अब बढ़ सकता है। एसबीआई ने बीते मार्च में ही एक स्पेशल ऑफर की घोषणा की थी। यह विशेष ऑफर पूरे महीने लागू रहा था। इसमें होम लोन 6.70 फीसदी सलाना ब्याज दर पर उपलब्ध थे। यह पूरी इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धी दर थी। अब, जबकि एसबीआई ने ही न्यूनतम ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि की है, तो माना जा रहा है कि एसबीआई के इस कदम का अन्य बैंक और होम लोन देने वाली संस्थाएं अनुसरण करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.