diwali horizontal

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कोविड 19 टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी

0 158

सीतापुर : जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गोल्डेन कार्ड बनाये जाने एवं कोविड 19 टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिये कि लक्ष्य के अनुरूप गोल्डेन कार्ड जारी कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी इसमें लापरवाही करेगा उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से तैनात वी0एल0ई0 निर्धारित समय पर पहुंचे। मोबिलाईजेशन के लिये उत्तरदायी सभी विभागों के अधिकारी कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा भी करें। जिलाधिकारी ने यह निर्देश भी दिये कि कार्ड जारी करने के लिये पहले से ही स्थलों का चयन करते हुये कार्ययोजना बना ली जाये एवं सभी संबंधित को उसके विषय में अवगत करा दिया जाये। उन्होंने अगले सप्ताह की कार्ययोजना भी तलब की। जिलाधिकारी ने कहा कि लाभार्थियों की सूची मोबिलाईजेशन के कार्य में लगे अन्य सभी विभागों को भी उपलब्ध करा दी जाये।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि लक्ष्यों को समय से पूर्ण करने के लिये यह सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी विकास खण्ड में छः से कम साईट न संचालित हों तथा बड़े गांवों एवं अधिक मोबिलाईजेशन वाले स्थलों पर दो साईटें भी संचालित की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी कार्यों को गम्भीरता से लें तथा फील्ड लेवल कार्यकर्ताओं जैसे आशा को उचित मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश भी दें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी विकास खण्डों में तैनात किये गये नोडल डाक्टर प्रतिदिन कम से कम दो गांवों का भ्रमण अवश्य करें तथा निगरानी समितियों के सहयोग से व्यापक जन-जागरूकता अवश्य प्रसारित करें।

उन्होंने कहा कि ग्रामवार लाभार्थियों की सूची भी सभी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध करा दी जाये।

कोविड19 टीकाकरण की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिये प्रेरित टीकाकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जिन लोगों का दूसरा डोज लगाया जाना है उन्हें सूचित कराते हुये तत्काल दूसरा डोज लगाया जाये तथा इसके लिये कोविड टीकाकरण केन्द्र पर विशेष प्रबंध भी सुनिश्चित किये जाये। द्वितीय डोज लगाये जाने की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने सुधार के निर्देश भी दिये। उन्होंने कड़े निर्देश दिये कि कोविड 19 टीकाकरण केन्द्रों एवं कोविड-19 वैक्सीन ट्रांसपोर्टेशन में एस0ओ0पी0 का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने डाटा फीडिंग के कार्यों को समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश भी दिये।

विभागवार दूसरा डोज न लगवानें वालों की सूची भी तलब की। जिलाधिकारी ने हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैराबाद, महमूदाबाद, महोली, मिश्रिख आदि में स्थापित कराये जा रहे आक्सीजन प्लांट स्थापना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट स्थापना के कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किये जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकरियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी स्थापित किये जा चुके ऑक्सीजन प्लांट सक्रिय रहे एवं साप्तहिक आधार पर उनके संचालन का नियमित परीक्षण अवश्य किया जाय। उन्होंने आक्सीन प्लांट संचालन हेतु उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये।

बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मधु गैरोला, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पी0के0 सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार, डी0सी0 मनरेगा सुशील कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.