diwali horizontal

रिया चक्रवर्ती टिप्पणी करने के मामले में गुप्तेश्वर पाण्डेय की राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत

0 204

 

लखनऊ : स्थित एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर ने कल सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुशांत सिंह केस सीबीआई को देने के आदेश के बाद बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय द्वारा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के संबंध में की गयी व्यक्तिगत टिप्पणी की राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की है।
नूतन ने शिकायत में कहा कि श्री पाण्डेय ने सुश्री रिया के लिए कहा कि उनकी बिहार के मुख्यमंत्री पर कमेन्ट करने की औकात नहीं है। उनके द्वारा एक महिला पर की गयी यह टिप्पणी स्पष्टतया अनुचित एवं आपत्तिजनक है। यह भी स्पष्ट है कि यह टिप्पणी उनके आधिकारिक दायित्व में नहीं आता है और एक शासकीय पद पर बैठा आदमी सरकारी वर्दी में इस प्रकार की व्यक्तिगत टिप्पणियां नहीं कर सकता है।
नूतन ने इसे अनुचित, आपत्तिजनक तथा अपमानजनक बताते हुए कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को भी शिकायत भेज कर श्री पाण्डेय द्वारा सुश्री रिया के अलावा पहले भी एक पत्रकार को अवैध खनन के संबंध में फोन करने पर भद्दी गालियां देने तथा अनावश्यक बातें कहने के संबंध में शिकायत की है।
उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक का यह दायित्व है कि वे प्रदेश में हो रहे अवैध खनन को रोकें। इसके विपरीत श्री पाण्डेय ने इस संबंध में शिकायत करने वाले सहित नेता, विधायक, एसपी, पत्रकार, थानेदार आदि द्वारा अवैध खनन करने की बता कही और कहा कि यह उनकी नहीं खनन सचिव की जिम्मेदारी है।
नूतन ने कहा कि इस प्रकार एक तो पाण्डेय ने अपने कर्तव्य का पालन नहीं किया, ऊपर से अनुचित शब्दों एवं भाषा का प्रयोग किया। इसलिए उन्होंने इस संबंध में भी कार्यवाही की मांग की है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.