diwali horizontal

लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

0 33

लखनऊ इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल बंटवारा 1947 का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है और इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। यह बहुचर्चित ऐतिहासिक ड्रामा 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है आमिर खान प्रोडक्शंस की बंटवारा 1947 रिलीज से पहले लगातार चर्चा में बनी हुई है

फिल्म के दमदार पोस्टर्स, टीजर और ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक ऐसी कहानी लेकर आ रही है, जिसमें दर्द, प्यार, त्याग और इंसानी जज्बातों को बेहद करीब से दिखाया गया है। इसी वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।

अब फिल्म का प्रमोशनल सफर पटना और इंदौर के बाद एक नए शहर की ओर बढ़ रहा है। 6 अगस्त 2026 को सनी देओल अपनी टीम के साथ लखनऊ पहुंचेंगे। यहां टीम फिल्म के प्रमोशन से जुड़े कई खास कार्यक्रमों में हिस्सा लेगी, मीडिया से बातचीत करेगी और फैंस से भी मुलाकात करेगी। रिलीज से पहले मेकर्स लगातार अलग-अलग शहरों में जाकर फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं।

करीब 30 साल बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बंटवारा 1947 के जरिए साथ आ रही है। फिल्म में शबाना आज़मी, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म अपनी कहानी और दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ेगी।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी बंटवारा 1947 का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। बंटवारा 1947 दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.