diwali horizontal

मौलाना जरजिस के खिलाफ प्रदर्शन तेज, पुतले को जूतों से मारा गया।

0 26

मौलाना जरजिस के खिलाफ प्रदर्शन तेज, पुतले को जूतों से मारा गया।

Lucknow Live: लखनऊ में शुक्रवार को इटावा के मौलाना जरजिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना के पुतले

को जूते से मारा। आरोप लगाया कि मौलाना ने भगवान शिव और कृष्ण का अपमान किया। उसे लखनऊ बुलाया जाए। इस सरकार में भी हमारे भगवान को कोई इस तरह कहने की हिम्मत कर सकता है।

भारतीय गौ सेवा संगठन के बैनर तले भगवा झंडे लिए प्रदर्शनकारी दोपहर 12:30 बजे हजरतगंज चौराहे पर पहुंचे। मौलाना जर्जिस का एक पुलता भी उनके हाथों में था। पुतले को पहले जूतों से पीटा फिर उसमें आग लगा दी। ‘मौलाना जरजिस मुर्दाबाद, मौलाना को जेल भेजो’ के नारे लगाए। करीब 15 मिनट प्रदर्शन चला।

मौलाना पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

भारतीय गौ सेवा परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि मौलाना जरजिस लगातार सनातन धर्म का अपमान कर रहा है। हमारे आराध्य भगवान भोलेनाथ को अपशब्द कहे हैं, जिसे शब्दों में बयान नहीं कर सकते। यह बेहद दुख की बात है कि अब तक सरकार क्यों खामोश है?

उसे इटावा से लखनऊ लेकर आना चाहिए। इनको किसने अधिकार दिया है कि हमारे भगवान के खिलाफ इस प्रकार टिप्पणी करें। हम लोग तहरीर देकर मुकदमा भी दर्ज करवाएंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.