
मथुरा : आम आदमी पार्टी मथुरा में आज वृंदावन में प्रेम मंदिर के सामने छटीकरा रोड पर पंजाब में आम आदमी पार्टी की बनने जा रही सरकार की खुशियां मनाते हुए मिठाइयां बांटी, पटका ,माला पहनाकर एक दूसरे का उत्साहवर्धन करते हुए स्वागत किया और गुलाल लगाकर के खुशियों का इजहार किया तथा पार्टी कार्यकर्ता एवं पार्टी में निष्ठा रखने वाले सभी लोगों को बधाई दी।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने कहा की देश की राजनीति में बदलाव के लिए पंजाब की जनता में संकेत दे दिया हैं। आगे आने वाला वक्त सभी राज्यों में और केंद्र में भी आम आदमी पार्टी का होगा। आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल को दिल्ली के बाहर मोहर लगना प्रारंभ हो गया है।
पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में भी हाल ही के चुनावों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को अच्छा वोट मिला है तथा कुछ जगह पर प्रत्याशी जीते भी हैं। इस तरह से आम आदमी पार्टी का विस्तार पूरे देश में होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह धारणा बना दी गई थी कि दिल्ली के अलावा आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में कामयाब नहीं होगी
पंजाब की जनता ने इस भ्रम को तोड़ दिया है और पूरे देश के लिए रास्ता साफ कर दिया है। आम आदमी पार्टी के लिए यह एक सुनहरा अवसर है कि वह पूर्ण राज्य के अंदर अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन करेगी और दिल्ली से भी बेहतर मॉडल पेश करेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज, जिला महासचिव सुरेश कुमार सैनी, , वृंदावन अध्यक्ष देवका दुबे, राधा गोविंद शर्मा अमित शर्मा, मोहित शर्मा अशोक कुमार मिश्रा मिथिलेश झा पुष्पेंद्र शर्मा, बबलू शर्मा, ललित शर्मा, अशोक सिंह, अशोक अग्रवाल, संदीप कुमार, राजेंद्र सिंह, अनूप सागर, पंकज आदि उपस्थित थे।