diwali horizontal

जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद भी नही सुधरे गांव के हालात

डीएम के निरीक्षण के बाद भी पिरौना गांव के हालात बने जस का तस, नही हुआ कोई सुधार

0 83
एट (जालौन) पिछले दिनों जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने पिरौना गांव का निरीक्षण किया था निरीक्षण के दौरान आलाधिकारियों को फटकार भी लगाई और जल्द ही स्पष्टीकरण भी मांगा था लेकिन अब सब कुछ ठंडे बस्ते में चला गया ग्रामीणों का आरोप कि आलाधिकारियों ने आकर हाल ही में साफ सफाई कराई लेकिन वह भी अधूरी छोड़कर चले गए जिससे वर्तमान में हालात बहुत ही खराब हो गए हैं बरसात के मौसम के चलते नालिया व तालाब में पानी भरने से पानी की निकासी न होने से सड़के दलदल बनी हुई है जिससे लोगो को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही विद्यादित्य सिंह, प्रमोद कुमार, उस्मान खान, कल्याणसिंह, राजकिशोर, दयाशंकर व बालमुकुंद आदि ग्रामीणों ने बताया कि डीएम के निरीक्षण के बाद आलाधिकारी आये और तोड़फोड़ करके चले गए जिससे नालियां जैम हो गई पानी निकासी तो नही की और हम लोगो के लिए नरक करके चले गए जिससे पहले तो जैसे तैसे पानी की निकासी हल्की फुल्की हो रही थी लेकिन अब तो पूरी तरह से बंद हो गई वही विद्यादित्य सिंह ने बताया कि इसकी शिकायत भी सीएम हेल्पलाइन पर की है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है जल्द ही पानी की निकासी करने के इंतजाम किए जाए जिससे हम लोगो को परेशानी न उठानी पड़े
Leave A Reply

Your email address will not be published.