diwali horizontal

चिन्तनस समग्र विकास समिति की कार्यशाला में रंगारंग कार्यक्रम

0 111

 

 

लखनऊ। रविवार को चिन्तनस समग्र विकास समिति रहीमनगर लखनऊ के तत्वाधान में मोहन सिंह बिष्ट सभागार कुमांचल नगर सामुदायिक केंद्र उत्तराखण्ड महापरिषद कुमांचल नगर लखनऊ में 15 दिवसीय कार्यशाला के उपरान्त राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अरुणेंद्र कुमार डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर उप्र के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रामाशीष मौर्या सेवानि डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर, उप्र श्रीमती शिखा सिंह समाज सेविका लखनऊ एवं डॉ श्रद्वा दोसर त्रिपाठी वाणिज्य कर अधिकारी उप्र डॉ रवि प्रकाश डॉ अर्चना श्रीवास्तव, अश्वनी प्रजापति,  अविनाश ़ित्रपाठी एड ,देवाधि त्रिपाठी, देवांशी त्रिपाठी, नन्ही अभिश्री त्रिपाठी अजय प्रताप सिंह आदि अतिथि मौजूद रहे। संस्था की अध्यक्ष डा प्रेरणा त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। डा अभिषेक त्रिपाठी प्रबन्धक एवं सचिव ने अतिथियों एवं दर्शकों तथा कलाकारों का आभार व्यक्त किया। स्वागत गीत से कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति- निर्देशन व कलाकार-हरीतिमा पन्त ने की। गणेश वन्दना हे गज वदना निर्देशन-मन्दाकिनी-               कलाकारस्वरा त्रिपाठी, वैष्णवी, आध्या, वर्तिका,व्यवी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.