diwali horizontal

हिण्डालको द्वारा सब्जी बीज वितरण कार्यक्रम

0 80
सोनभद्र/अनपरा हिण्डालको रेनूसागर द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीण विकास विभाग कार्यक्रम के अर्न्तगत क्षमता विकास केन्द्र पर बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अर्न्तगत ग्राम गरबन्धा एंव परासी की स्वंय सहायता समूह की महिलाआंे एंव लघु किसानो को सब्जी का बीज वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित अनपरा थाना के प्रभारी निरीक्षक भैय्या एस.पी.सिंह ने 10 स्वयं सहायता समूह की महिलाआंे एंव सीमान्त किसानो को पालक, मूली, धनिया ,टमाटर , बैगन ,पत्ता गोभी ,फूल गाोभी व गाजर के उन्नत किस्म के बीज वितरित किये।
इस अवसर पर उन्होने  महिलाओ की इस कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हे सदैव आगे बढने के लिए प्रेरित किया साथ ही उन्होनें महिलाओं से सब्जी उत्पादन व उर्पाजन के बारे में चर्चा की। महिलाओं ने उन्हें बताया कि सब्जी उत्पादन कर बाजार में बेचकर अपना पारिवारिक दायित्व निभा रही है व प्रतिदिन लगभग 300रू०-400 रू० अर्जित कर लेती है जिससे वे अपनी आर्थिक स्थिति व्यवस्थित करते हुए अपने बच्चों को षिक्षित कर रही है। ग्रामीण विकास विभाग के इस कार्यक्रम की प्रसंषा करते हुए महिलाओं ने कहा कि आजीविका के लिए यह संस्थान सदैव हमारा सहयोग करता रहता है और अच्छे उत्पादन के लिए समय-समय पर प्रेरित करता है। ग्रामीण विकास के प्रभारी अनिल झा ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से यह बीज वितरण कार्यक्रम अनपरा ,बिछरी ,मकरा ,रणहोर ,लोझरा ,खजुरा ,कोहरौल ,गरबन्धा व परासी गॉव में भी किया जायेगा व आवष्कता पडने पर उन्हंे किसान मि़त्रो के माध्यम से उत्पादन सम्बन्धी जानकारी ,मिटटी सम्बन्धी व उर्वरा षक्ति बढ़ाने वाले पोषक तत्वो की जानकारी भी दी जायेगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.