diwali horizontal

कुंआनो आरती 28 को,तैयारियां पूरी

0 131
बस्ती  जिले की जीवन रेखा कुआनों को प्रदूषण से मुक्त कराने के उद्देश्य को लेकर 28 नवम्बर को आयोजित होने वाली कुआनांे आरती की तैयारियां पूरी हो चुकी है। चित्रांश क्लब के संस्थापक राजेश चित्रगुप्त ने बताया कि क्लब पदाधिकारियों को उनका दायित्व सौंप दिया गया है। प्रयास किया जा रहा है कि कुआनो आरती को जन साधारण से जोड़ने के साथ ही इस पुनीत क्षण पर समाज के विशिष्ट जनों की उपस्थिति हो, जिससे लोगों की कुआनो के प्रति श्रद्धा व आस्था बढ़े। बताया कि क्लब पदाधिकारियों ने सांसद हरीश द्विवेदी, निर्वाचित जन प्रतिनिधियों, व्यापारियों, बुद्धिजीवियों के साथ ही समाज के सभी वर्गों का समर्थन कुंआनों आरती को प्राप्त हो रहा है। लोगों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह है। आरती पर केन्द्रित कार्यक्रम 3.30 बजे से आरम्भ हो जायेंगे।
उन्होने बताया कि जिला इकाई, संरक्षक मण्डल, क्लब पदाधिकारी, महिला विंग आदि पूरी तन्मयता से जुटे है,आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.