diwali horizontal

यातायात नियमों से छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक 

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का न करे इस्तेमाल

0 89
बहराइच।जनपद में यातायात माह नवंबर के दृष्टिगत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केशव चौधरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में व कुँवर ज्ञानंजय अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात बहराइच जय प्रकाश सिंह उपनिरीक्षक यातायात शशीकांत कौल आरक्षी दिनेश चौहान आरक्षी रवि कुमार आरक्षी विकास यादव व होमगार्ड रविंद्र शुक्ला के द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों  तिराहों पर यातायत नियमों से संबंधित बैनर लगवाया गया व पंपलेट वितरित किया गया व ट्रैक्टर ट्रालियों पिकअप मैक्स व अन्य कमर्शियल गाड़ियों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया व प्राथमिक कन्या पाठशाला पयागपुर व प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरहा कुट्टी पयागपुर के छात्र  छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया व इसके अतिरिक्त वाहन चेकिंग अभियान के अन्तर्गत 32 वाहनों से 61000/- रुपए का चालान किया गया व अवैध टैक्सी/बस स्टैंड बना कर वाहनों का संचालन न करने हेतु अपील किया गया व दो पहिया वाहन चालकों को सदैव हेलमेट व चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने हेतु व वाहन संचालन करते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने हेतु जागरूक किया गया l
Leave A Reply

Your email address will not be published.