diwali horizontal

जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निदान करन ही सुशासन सत्ता का है उद्देश्य-डीएम

0 102

उरई। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन गांव की ओर सुशासन सप्ताह जिलाधिकारी चाँदनी सिंह की अध्यक्षता में विकासखंड माधौंगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊंचा में जन चैपाल लगा कर आम जनमानस द्वारा की गई शिकायतों को प्राथमिकता पर निस्तारण कराया गया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर निदान ही सुशासन सप्ताह का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को तुरंत रुप से मौके पर ही समाधान कराया जा रहा है। इससे एक ओर जहां जन समस्याओं को समाधान किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर जनता और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार एक गौरवशाली एवं आत्मनिर्भर भारत निर्माण के लिए जनता के अथक प्रयासों में सहायक बनना चाहती है और उम्मीद है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर आमजन लाभ उठाए और उनकी जन समस्याओं के निस्तारण हेतु तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पात्रता के आधार पर निस्वार्थ लाभ पहुंचाई जाएगी। जिलाधिकारी ने वरासत, दिव्यांग पेंशन, आवास, राशनकार्ड, प्रधानमंत्री सम्मान निधि के संबंध में जानकारी ली। जन चैपाल के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष व्यक्ति द्वारा अवगत कराया गया कि सरकार द्वारा मेरा पट्टा स्वीकृत था जो कि अभी तक कब्जा नही मिला है। जिलाधिकारी ने त्वरित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो को मौके पर ही निर्देशित किया कि आज ही निरीक्षण कर दो दिवस के अंदर स्वीकृत पट्टा धारक को कब्जा दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि तालाब व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा धारकों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए यह सुनिश्चित रखें। विद्युत संबंधित शिकायत प्राप्त हुई जिसमें शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि विद्युत पोल पूर्ण रूप से झुका हुआ है कभी भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है साथ ही हर महीने बिल जमा करने के बाद भी अधिक बिल आ रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि 2 दिन के अंदर समस्त शिकायतों की समाधान कर दिया जाए इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं इसके लिए आपको कहीं भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं है आपकी ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के माध्यम से सभी योजना में पात्र लाभार्थी आवेदन करें। उन्होंने कहा कि सचिव और प्रधान व पंचायत सहायक द्वारा योजनाओं के बारे में आमजन तक जानकारी पहुंचाना साथ ही पात्र लाभार्थियों की सूची परिसर में चस्पा करना पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ अमित करना आपकी पूरी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 2 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के पात्र लाभार्थी रामदास को चाबी दी गई। विकासखंड माधौंगढ़ के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों को जनसेवा केंद्र संचालन की अनुमति शर्तों के साथ प्रदान की गई जिसका स्वीकृति पत्र दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 02 लाख कार लोन का स्वीकृति पत्र दिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, अपर पुलिस अधीक्षक असीम चैधरी, उप जिलाधिकारी माधौंगढ़ अंगद यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेन्द्र देव शर्मा, परियोजना निदेशक डॉ शिवाकांत द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, डीपीआरओ डॉ अवधेश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, एलडीएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीसी मनरेगा अवधेश दिक्षित आदि जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.