diwali horizontal

नगर को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से चला अभियान

0 112

लखनऊ। शहर में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य किया जा रहा है।साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण कर्ताओं को सूचित भी किया जा रहा है।
जोन-2- क्षेत्रान्तर्गत वार्ड राजाबाजार में कन्वेशिंग सेंटर, टीलें वाली मस्जिद होते हुए बड़ा इमामबाड़ा से कुड़ियाघाट से मरी माता मन्दिर तक दोनों पटरी अतिक्रमण एवं बैनर, होर्डिंग हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 3 झुग्गी झोपड़िया, 35 अस्थायी अतिक्रमण एवं 10 बैनर, 05 होर्डिंग, एवं 35 अन्य प्रचार सामग्री हटवानें की कार्यवाही की गयी।उक्त अभियान जोनल अधिकारी नन्द किशोर की अध्यक्षता मे राजस्व निरीक्षक ,सुबोध वर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, सिब्तें रजा एवं विवेक कुमार सिंह द्वारा चलाया गया। जोन-3-क्षेत्रान्तर्गत डालीगंज रेलवे क्रासिंग से पुरनियां तिराहे सीतापुर रोड तक सीतापुर रोड की दोनो पटरियों से लगभग 125 अस्थायी व 25 स्थायी अतिक्रमण हटाया गया, एवं एक ट्रक सामान जब्त किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी श्रीमती अम्बी बिष्ट के नेतृत्व में दिलीप कुमार श्रीवास्तव कर अधीक्षक, उर्मेन्द्र -राजस्व निरीक्षक की उपस्थिति में 296 टीम के साथ चलाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.