diwali horizontal

देवरिया जनपद के ट्रेजरी कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

0 88

देवरिया : देवरिया जिला कलेक्ट्रेट में स्थित कोषागार कार्यालय में तैनात बाबू दिनेश उपाध्याय को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ एंटीकरप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है।

 

पूरा मामला लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव निवासी सूर्य प्रकाश मणि पुत्र शुभनाथ के शिकायत पर गोरखपुर से आई ट्रैप टीम प्रभारी उदय प्रताप सिंह व उनकी टीम ने देवरिया ट्रेजरी ऑफिस में तैनात बाबू दिनेश कुमार उपाध्याय पुत्र स्व.त्रियुगी नारायण उपाध्याय निवासी सुडिया कुआं शाहपुर गोरखपुर को पेंशन बनाने के एवज में दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया जिसे देख जिले के सभी विभाग के कार्यालयों में हड़कम्प मच गया, वहीं एंटीकरप्शन टीम ने देवरिया सदर कोतवाली लेजाकर विधिक कार्यवाही में जुट गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.