diwali horizontal

भक्तों ने कहीं खीर पूड़ी तो कहीं दही जलेबी का आयोजित किया भंडारा

0 135
उन्नाव: चैत्र नवरात्रि के उपरांत एकादशी  को फतेहपुर 84 ब्लाक अन्तर्गत कठिघरा ग्राम पंचायत के बाहरी छोर पर स्थित भुईहारी माता जी के मन्दिर में गांव के सहयोगियों के सहयोग से दही जलेबी के भण्डारे का आयोजन किया।जहां मन्दिर प्रांगण में सर्व प्रथम अन्नू महराज द्वारा विधि-विधान पूर्वक हवन का आयोजन कराया गया।तत्पश्चात मां भुइहारी को दही जलेबी का भोग लगा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी ने मां भुईहारी मन्दिर में पहुंच कर प्रसाद ग्रहण कर अपने को धन्य बनाया।
                                          इस दौरान ग्राम प्रधान दीपक यादव की मांता सोभा कुमारी नें कन्याओं एवं साधुओं को दान दक्षिणा भी दिया।इस दौरान सन्तोष यादव,राजेश यादव,दीपक यादव,सुशील यादव (पत्रकार) ,उमेश यादव, छोटेलाल,रामआसरे, रामचंद्र यादव,कमल कुमार आदि भक्तगण मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.