diwali horizontal

थाना कैसरबाग के अंतर्गत कार व स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे ई-रिक्शा में हुयी भीषण टक्कर।

0 333

थाना कैसरबाग के अंतर्गत कार व स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे ई-रिक्शा में हुयी भीषण टक्कर।

लखनऊ Live: जय हिंद चौराहे पर एक्सीडेंट।तत्काल थाना कैसरबाग पुलिस टीम मौके पर पहुंची जय हिंद चौराहे पर एक एक कार नेक्सा इग्निस वाहन संख्या UP32LE8366 और एक ई रिक्शा वाहन संख्या UP32SN0417 में टक्कर हो गई थी, जिसमें ई-रिक्शा में बैठे चार लोगों को चोटें आई हैं, जिसमें से 03 लोग बलरामपुर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराए गए हैं। *घायलों का विवरण निम्नवत है-

01. एम्मा थॉम्सन स्कूल में 11वीं की छात्रा उम्र करीब 17 वर्ष निवासी-गोलागंज बारूद खाना वजीरगंज लखनऊ

02. मोहम्मद आसिफ उर्फ चौना (ई रिक्शा ड्राइवर) पुत्र मोहम्मद तारीक उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी-पता बासमंडी लखनऊ 

03. निशा पत्नी हाशिम उम्र 38 वर्ष पता खड़ा मदेयगंज लखनऊ मोबाइल 

04. एम्मा थॉम्सन स्कूल में 11वीं क्लास की छात्रा जिन्हें हल्की चोट थी मौके से जा चुकी थी।

कार एवं कार चालक विपुल मिश्रा पुत्र स्वर्गीय विजय कुमार मिश्रा निवासी टाइप-3, 2/6 स्टाफ क्वार्टर LU, न्यू कैंपस, जानकीपुरम लखनऊ को पुलिस हिरासत में लेकर थाना स्थानीय द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.