
अरशद मदनी के बयान पर बीजेपी हमलावर, पाकिस्तान खून-खराबा करें, हम पानी भी न रोके।
इण्डिया Live:पहलगाम में हुए हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सिंधु जल समझौते पर रोक लगा दी थी। एक तरफ जहां पूरा देश भारत का समर्थन कर रहा है। वहीं पाकिस्तान के समर्थन में जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने एक बड़ा बयान दिया है।

मदनी ने कहा, अगर कोई देश पानी रोकता है तो उसे रोकने दो। उन्होंने कहा कि नदियां हजारों सालों से बह रही हैं और सवाल किया कि आपने पानी तो रोक दिया है, लेकिन इन नदियों का पानी कहां लेकर जाएंगे।बता दें पहलगाम हमलों के बाद, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई, भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ़ कई कदम उठाए। भारत सरकार ने 15 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है और पाकिस्तानी उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।हनवाज ने कहा कि यह कैसी सलाह दे रहे हैं? वह कह रहे हैं कि युद्ध नहीं होना चाहिए. जमीयत उलेमा-ए-हिंद की तरफ से दिए बयान से पूरे देश के मुस्लिम समुदाय में गुस्सा है. शाहनवाज ने कहा कि मदनी पाकिस्तान की तरफदारी कर रहे हैं. पाकिस्तान को जवाब जरूर मिलेगा और करारा जवाब मिलेगा. इस समय पूरा देश एक साथ खड़ा है. मदनी इस तरह का बयान देकर क्या संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं.
क्या था अरशद मदनी का बयान?
रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में अरशद मदनी ने सिंधु जल संधि को सरकार की तरफ से स्थगित करने पर कहा कि अगर कोई पानी रोकता है तो रोकने दो. ये नदियां हजारों सालों से बह रही हैं, आप उनका पानी कहां ले जाएंगे? यह आसान नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि नियम प्यार का होना चाहिए, न कि नफरत का होना चाहिए. मैं एक मुसलमान हूं, मैं अपनी जिंदगी यहीं इस देश में बिता रहा हूं और मैं जानता हूं कि यहां जिन चीजों को बढ़ावा दिया जा रहा है, वे देश के लिए ठीक नहीं हैं.