
दयानंद यादव डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन वितरित, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा
लखनऊ: आज दिनांक 15 मई 2025 को दयानंद यादव डिग्री कॉलेज, अर्जुनगंज में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन वितरित किए गए। इस अवसर पर अर्जुनगंज के समाजसेवी श्याम बाबूपाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय लखनऊ के अधिवक्ता आशुतोष चौधरी, महाविद्यालय के प्रबंधक अजीत सिंह यादव, प्राचार्य डॉक्टर संदीप पटेल और संपूर्ण शिक्षकीय टीम भी मौजूद रही।मोबाइल फोन वितरण समारोह का उद्घाटन सभी प्रमुख अतिथियों के कर कमलों से किया गया, जिससे विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन का उपयोग शिक्षा के लिए करने तथा अपने भविष्य को संवारने की प्रेरणा दी गई।कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि वर्तमान समय सूचना क्रांति का युग है, जहां तकनीकी साधनों का ज्ञान आवश्यक हो गया है। छात्र-छात्राओं को डिजिटल उपकरणों का सही उपयोग कर न केवल अपनी पढ़ाई में उत्कृष्टता हासिल करनी चाहिए, बल्कि देश के विकास में भी योगदान देना चाहिए।यह पहल युवाओं को डिजिटल सशक्त बनाने और शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार की इस मंशा को आगे बढ़ाने वाले इस कार्यक्रम से छात्रों को अपने कौशल और ज्ञान को निखारने में मदद मिलेगी।
