
फ़िर बजा भारत का डंका, भारत जापान को पछाड़कर दुनिया की 4 बड़ी अर्थव्यवस्था बना।
INDIAN ECONOMY: फ़िर बजा भारत का डंका, भारत जापान को पछाड़कर दुनिया की 4 बड़ी इकॉनमी बना। शनिवार को प्रधानमंत्री की उपस्थिति में ये घोषणा नीति आयोग के सी ई ओ ( CEO ) वीं वीं आर सुब्रह्मण्यम ने जानकारी दी।
उन्होंने नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक के बाद कहा कि, ‘ग्लोबल और इकोनॉमिक माहौल भारत के अनुकूल बना हुआ है और मैं मैं जब बोल रहा हूं, तब हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी हैं. आज हम 4,000 अरब डॉलर (4 Trillion Dollar Economy) की अर्थव्यवस्था बन चुके हैं.
सिर्फ ये 3 देश हैं भारत से आगे
नीति आयोग की बैठक के बाद सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा है कि अब भारतीय अर्थव्यवस्था जापान से भी बड़ी हो गई है. भारत ने ये मुकाम पाकर इतिहास रच दिया है और अब सिर्फ अमेरिका (America), चीन (China) और जर्मनी (Germany) की इकोनॉमी है भारत से आगे है. सुब्रह्मण्यम ने आगे कहा कि हम अपनी योजना पर कायम रहते हैं, तो अगले ढाई-तीन साल में जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होंगे.