diwali horizontal

छात्रवृत्ति भुगतान में देरी से दलित छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में: मायावती

0 83

छात्रवृत्ति भुगतान में देरी से दलित छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में: मायावती

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से सम्बद्ध दर्जनों कॉलेजों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के हजारों छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के भुगतान में हो रही देरी पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी स्तर पर समय से छात्रवृत्ति का निपटारा नहीं होने के कारण इन विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है, जिससे आम जनमानस में बेचैनी और आक्रोश है।मायावती ने कहा कि विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन की ओर से कई बार पत्राचार के बावजूद लखनऊ स्थित समाज कल्याण विभाग की असंवेदनशीलता और लापरवाही के चलते करीब 3,500 दलित छात्र-छात्राओं के शिक्षण जीवन पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।उन्होंने इस बात की ओर इशारा किया कि अलीगढ़ में यह विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष प्रयासों से ही स्थापित हुआ था। ऐसे में उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर भी गंभीरता दिखाते हुए विश्वविद्यालय के सुचारु संचालन और दलित विद्यार्थियों की इस ज्वलंत समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेंगे।

   

Leave A Reply

Your email address will not be published.