लखनऊ में भारी बारिश के बीच नगर निगम प्रशासन की सतर्कता जारी, नगर आयुक्त ने दी आवश्यक सावधानियों की सलाह

लखनऊ में भारी बारिश के बीच नगर निगम प्रशासन की सतर्कता जारी, नगर आयुक्त ने दी आवश्यक सावधानियों की सलाह
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के बीच नगर निगम प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव और नालों की सफाई की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त गौरव कुमार स्वयं फील्ड में उतरे और कई प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर मौके पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सर्वप्रथम कठौता झील के पास सपना स्वीट चौराहे पर लगे पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया और पंप की कार्यक्षमता की समीक्षा कर सुनिश्चित किया कि बारिश के दौरान जलनिकासी सुचारु बनी रहे। इसके बाद वह जोन-1 के घसियारी मंडी पंपिंग स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने सतत निगरानी के निर्देश दिए।इसी दौरान जोन-6 में जोनल अधिकारी मनोज यादव की देखरेख में नालों की सफाई का कार्य निरंतर जारी है। जोन-8 में जोनल अधिकारी अजीत राय ने क्षेत्र का भ्रमण कर जलनिकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। जोन-3 के जानकीपुरम क्षेत्र का निरीक्षण अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह द्वारा किया गया, जहां जलभराव वाले स्थलों पर त्वरित सफाई के निर्देश दिए गए। वहीं, जोन-5 में जोनल अधिकारी नंदकिशोर ने कैलाशपुरी व आलमबाग क्षेत्रों की जलनिकासी की समीक्षा की।विशेष रूप से राजकीय संप्रेक्षण गृह, पिंक सिटी बुद्धेश्वर के बाहर जलभराव की सूचना पर नगर आयुक्त गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और तत्काल नगर निगम टीम को बुलाकर पानी की निकासी सुनिश्चित कराई। इस दौरान जोनल अधिकारी मनोज यादव एवं अधिशासी अभियंता झिल्लूराम भी मौजूद थे।
जोन-6 के शहादतगंज एवं दौलतगंज क्षेत्र का निरीक्षण अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने किया तथा काकोरी मोड़ स्थित नाले की सफाई व जलप्रवाह बनाए रखने के निर्देश दिए। जोन-8 के एलडीए कॉलोनी, सेक्टर-एच में भी नगर आयुक्त ने जलनिकासी व्यवस्था का अवलोकन कर सुधार के निर्देश जारी किए। जोन-2 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने किया और त्वरित कार्रवाई की हिदायत दी।नगर निगम लखनऊ की यह निरंतर निगरानी यह दर्शाती है कि प्रशासन आमजन को राहत पहुंचाने के लिए पूरी तरह फील्ड में सक्रिय है। अधिकारियों की मौजूदगी से वर्षाजनित समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास जारी है ताकि आम जनजीवन प्रभावित न हो।