diwali horizontal

स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर विधानसभा परिसर के आसपास यातायात व्यवस्था कड़ी की गई

0 61

स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर विधानसभा परिसर के आसपास यातायात व्यवस्था कड़ी की गई

लखनऊ:  12 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 के मौके पर विधानसभा परिसर में झण्डारोहण कार्यक्रम के दौरान यातायात के सुगम और सुरक्षित संचालन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। 13 और 14 अगस्त को सुबह 9 बजे से रिहर्सल का आयोजन होगा, जबकि 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक विधानसभा मार्ग और आस-पास के क्षेत्रों में यातायात एवं डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।
झण्डारोहण के समय विधानसभा मार्ग पर रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहा से लेकर हजरतगंज (अटल चौक) चौराहा तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। चारबाग की ओर से आने वाली रोडवेज सिटी बसें, कमर्शियल वाहन तथा बड़े वाहन विधानसभा मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगे, बल्कि वे कैसरबाग, कैण्ट या हुसैनगंज चौराहों से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। इसी प्रकार, छोटी गाड़ियां भी हुसैनगंज चौराहा से विधानसभा मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगी और वे कैसरबाग या सदर कैण्ट के रास्ते से जाएंगी।महानगर, निशातगंज और पीएनटी की ओर से आने वाले बसें तथा छोटे वाहन भी सिकंदरबाग, हजरतगंज, और अन्य आसपास के चौराहों से होकर डायवर्जन मार्गों के माध्यम से ही अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। सुभाष चौराहा से हजरतगंज और विधानसभा मार्ग की ओर भी सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा और वाहन वैकल्पिक मार्गों से ही निकास करेंगे।गोमतीनगर, अयोध्या रोड और आसपास के क्षेत्रों से आने वाला सामान्य यातायात, रोडवेज और सिटी बसें भी डायवर्जन के अनुसार लालबत्ती चौराहा और कैण्ट के रास्ते अपने गंतव्य को पहुंचेंगी।इस दौरान यदि किसी नागरिक को चिकित्सा संबंधी आपातस्थिति हो तो एम्बुलेंस, स्कूली वाहन और शव वाहन आदि को ट्रैफिक पुलिस की अनुमति से प्रतिबंधित मार्गों पर भी गुजरने की छूट दी जाएगी। आपात स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।नगर प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि ये प्रबंध समारोह के सुचारू संचालन और सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। सभी से आग्रह है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और प्रदत्त डायवर्जन मार्गों का सही तरीके से उपयोग करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.